फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला पर पूर्व पति के परिजनों ने किया हमला, 23 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाली महिला पर पूर्व पति के परिजनों ने किया हमला, पांच महिलाओं सहित 23 लोगों पर केस दर्ज।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। प्रेम विवाह करने वाली एक महिला व उसके पति के साथ पहले पति के परिजनों ने मारपीट कर दी। पीड़ित महिला का आरोप कि आरोपियों ने लाठी डंडों व सरिया से हमला कर उसे रस्सी से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। मामला तकरीबन एक माह पहले का है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया है। हमले में महिला और उसके पति को चोंटें आई थी, जिन्हें नल्हड़ मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। पुन्हाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच महिलाओं सहित 23 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लुहिंगाखुर्द निवासी पीड़ित महिला साजिदा पत्नी जमशेद ने बताया कि उसके पहले पति फज्जर की मृत्यु हो चुकी है और उसे पहले पति से चार बच्चे हैं। पति की मौत के बाद उसने पड़ोस में रहने वाले जमशेद से प्रेम विवाह कर लिया, जो पूर्व पति के परिजनों को रास नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि वे आरोपियों के डर से पिनगवां कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं। आरोपियों ने गांव में उनकी खड़ी फसल को पीछे से चुरा लिया। 17 जून को जब वे गांव में आए तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि 2022 में भी आरोपियों ने उन पर हमला किया था, जिसका मुकदमा पुन्हाना थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें