फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मस्जिद के इमाम की हत्या के मामले में आरोपी को अदालत से मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नूंह दंगे के बाद तिगरा गांव में अंजुमन मस्जिद पर हमला और इमाम मोहम्मद साद की हत्या के एक आरोपी को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने आरोपी सुखराज को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत ने दिया है। इस मामले में पुलिसकर्मी की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



31 जुलाई 2023 को नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद सेक्टर 57 में अंजुमन मस्जिद पर 90-100 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। पुलिस टीम ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की थी लेकिन भीड़ नहीं रुकी। भीड़ ने मस्जिद में घुसकर आग लगा दी। इस दौरान नायब इमाम मोहम्मद साद पर हमला हुआ जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें