फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम में कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ विवाह पंजीकरण कराया। दोनों विकास सदन स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान शिखर धवन के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिखर डार्क ब्लू टी-शर्ट में नजर आए, जबकि सोफी ने लाइट स्काई ब्लू रंग का टॉप पहना हुआ था। शिखर ने इसी वर्ष 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। शिखर धवन और उनकी पत्नी गुपचुप तरीके से गुरुग्राम के विकास सदन पहुंचे। यहां मैरिज क्लर्क के सामने उन्होंने जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें