फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से पलटी क्रेन, सात दिन बाद ऑपरेटर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ हादसा, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश तेज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल क्रेन ऑपरेटर की सात दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 19 अप्रैल को हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला की ओर जाते समय नरसिंहपुर के पास हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) के मई गांव निवासी 20 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई राघव जादौन के साथ सेक्टर-10 स्थित सरस्वती एन्क्लेव में रहते थे और दोनों क्रेन ऑपरेटर का काम करते थे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, अवधेश 19 अप्रैल को क्रेन लेकर खेड़कीदौला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नरसिंहपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी क्रेन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेन पलट गई और अवधेश उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर ली गई है। वाहन मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें