फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा, 84.53 लाख की वसूली, नगर निगम आयुक्त ने दिए सख्ती के आदेश

Sun, 22 Nov 2026 10:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

एचएसपीसीबी ने 1203 चालान कर 84.53 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई पॉलिथीन उल्लंघन, कूड़ा जलाने और निर्माण गतिविधियों पर हुई। साइबर हब से डीएलएफ स्क्वायर तक करीब 400 ट्रक मलबा हटाने का काम शनिवार से शुरू हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत कार्रवाई की है। बोर्ड ने अब तक कुल 1203 चालान किए हैं। इन चालानों के माध्यम से 84.53 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्ती से निपटने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


यह कार्रवाई प्रदूषण फैलाने वाले विभिन्न उल्लंघनों के खिलाफ की गई है। इसमें धूल नियंत्रण, निर्माण गतिविधियों पर रोक न लगाना और कूड़ा जलाने जैसे मामले शामिल हैं। पॉलिथीन के उल्लंघन के सर्वाधिक 403 चालान किए गए हैं। इसके बाद कूड़ेदान उपलब्ध न होने पर 163 चालान किए गए। कूड़ा जलाने के 108 चालान काटे गए। धूल नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने पर 105 चालान किए गए। निर्माण गतिविधियों को न रोकने पर 45 चालान हुए। निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के उल्लंघन के 33 चालान किए गए। बिना ढके सामग्री ले जाने वाले वाहनों के 35 चालान हुए।

बिना ढके सामग्री ले जाने वाले वाहनों के 35 चालान काटे
निर्माण गतिविधियों को न रोकने पर 45 चालान किए गए। निर्माण और विध्वंस कचरे के उल्लंघन के 33 चालान हुए। बिना ढके सामग्री ले जाने वाले वाहनों के 35 चालान काटे गए। बड़े पैमाने पर कचरा फेंकने या डंप करने के दो चालान किए गए। कुल मिलाकर, एचएसपीसीबी ने इस अवधि में 1203 चालान कर 84.53 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


साइबर हब से डीएलएफ स्क्वायर तक हटेगा मलबा
शहर की प्रमुख एंट्री में शामिल साइबर हब से डीएलएफ स्क्वायर बिल्डिंग तक का क्षेत्र अब साफ-सुथरा और हरा-भरा नजर आएगा। यहां लंबे समय से पड़े निर्माण एवं तोड़फोड़ के मलबे (सीएंडडी वेस्ट) को हटाने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र से करीब 400 ट्रक मलबा हटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मेट्रो निर्माण के समय का मलबा भी शामिल है। मलबा हटाने के बाद यहां मिट्टी डालकर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसके तहत पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र को हरियाली से सजाया जा सकेगा और शहर की एंट्री को सुंदर बनाया जा सकेगा। इस अभियान की शुरुआत वार्ड-2 की पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव ने जीएमडीए, नगर निगम और कैच फाउंडेशन की टीम के साथ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें