फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह हिंसा में धरपकड़ जारी , अबतक 306 लोग गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह में ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा में हुई हिंसा को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सर्च ऑप्रेशन अब भी लगातार जारी है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि जिले में अब तक इस मामले में 60 एफआईआर में करीब बीस और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अबतक 306 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा इस घटनाक्रम में पुलिस के जवानों सहित कुल 88 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी नूंह पुलिस के 1900 जवानों के अतिरिक्त पुलिस बल की 24 कंपनियां तैनात की गई हैं। जिला में पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च निकाला जा रहा है और लोगों से अमन व चैन बनाए रखने की अपील की जा रही है। नूंह एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी निर्दोष व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है और आम लोग भी दोषियों की गिरफ्तारी में पुलिस का सहयोग करें। उपद्रवी चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में 8 टीमों का गठन किया गया है जो जगह-जगह छापेमारी कर आरोपियों की पहचान कर रही हैं। इसके अलावा जिले में 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है जो गहनता से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाल रहे हैं। जिस पर साइबर सैल की टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इस मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज की गई है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें