फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाड़ी का पीछा करने पर गो-तस्करों ने बजरंग दल के सदस्यों पर की फायरिंग

विज्ञापन
गाड़ी का पीछा करने पर गो-तस्करों ने बजरंग दल के सदस्यों पर की फायरिंग... संबं​धित गो-तस्करों
विज्ञापन
गाड़ी का पीछा करने पर गो-तस्करों ने बजरंग दल के सदस्यों पर की फायरिंग
विज्ञापन

- गो-तस्करों ने चलती गाड़ी से सड़क पर फेंके गोवंश, बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में 10 नवंबर की रात को गो-तस्करों द्वारा बजरंग दल के सदस्यों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के सदस्यों ने जब गो-तस्करों का पीछा किया तो खुद को घिरते देखकर उन्होंने चलती गाड़ी से गोवंश को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद तस्कर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल गाेवंश को गौशाला पहुंचाया, ताकि उनका उपचार कराया जा सके।
पुलिस ने बजरंग दल की टीम की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बजरंग दल के पास गो-तस्करी किए जाने की सूचना थी। सूचना पर वे काऊ प्रोटेक्शन फोर्स के साथ गो-तस्करों का पीछा करने लगे। बजरंग दल के सदस्यों ने जब गो-तस्करों की पिकअप गाड़ी को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने चलती गाड़ी से ही गोवंश को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान तस्करों ने बजरंग दल के सदस्यों पर फायरिंग भी की। चंद्रशेखर फार्म के पास गो-तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

बजरंग दल की टीम पर गो-तस्करों द्वारा गोली चलाने की सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुूंची। पुलिस ने नगर निगम की गाड़ियों काे मौके पर बुलाया गोवंश को गौशाला भेजा गया। बताया जा रहा है कि 8 गोवंश को सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जिसमें दो गाय को ज्यादा चोटें लगने से पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बजरंग दल के सदस्य चमन खटाना की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गोली के दो खाली खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
मामले में अज्ञात के खिलाफ बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें