नाले का पानी दुकानों में घुसने से व्यापारी परेशान, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं
नंबर गेम - 200 दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित आपका बाजार में नाले के पानी की उचित निकासी व्यवस्था न होने से करीब 200 दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता नाले का गंदा पानी अब दुकानों तक पहुंच गया है, जिससे ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। बारिश के दिनों में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। हाल ही में हुई बारिश का पानी बाजार के बेसमेंट में बनी दुकानों में घुस गया था, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स का कीमती सामान खराब होने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। बुधवार को मार्केट संवाद के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंटिंग और कोरियर समेत अन्य व्यापारियों ने नगर निगम व प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
-
प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे व्यापारी
बाजार में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नाले का पानी सड़क पर जमा होने से दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। - सिशिल, दुकानदार
पिछले दिनों बारिश के दौरान पानी बेसमेंट की दुकानों में पहुंच गया था। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स का काफी सामान खराब हो गया। व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। - सलमान - दुकानदार
पानी जमा होने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है। कई बार लोग जलभराव देखकर बाजार में आने से बचते हैं। इससे कारोबार पर भी असर पड़ता है। -निशात, दुकानदार
नाले साफ करवाने के लिए अपने जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं जबकि हर महीने निगम को इसके लिए अलग से टैक्स देते हैं। - विकास, दुकानदार
सुशील संवाद वाली खबर के लिए
सुशील संवाद वाली खबर के लिए
सुशील संवाद वाली खबर के लिए
सुशील संवाद वाली खबर के लिए