फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गो रक्षकों ने सात गोवंश से भरे कैंटर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गो रक्षकों ने एक गो तस्कर को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह गो रक्षकों ने मेवात जा रहे सात गोवंश से भरे कैंटर को गढ़ी गांव में पकड़ लिया। गो रक्षकों ने पीछा करके एक गो तस्करों को पकड़ लिया। हालांकि छह गो तस्कर मौके से भाग गए। पकड़े गए गो तस्कर शौकीन सुंडा के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कैंटर से सात गाय बरामद हुई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही भोंडसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
गो रक्षकों को सूचना मिली कि कैंटर में गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद उन्होंने क्षेत्र में नाकाबंदी की। कैंटर टोल प्लाजा से बिना रुके निकल गया तो उसका पीछा किया। तस्करों ने कैंटर को खेतों की तरफ मोड़ दिया। कैंटर रुकने के बाद उसमें सवार तस्कर खेतों में जाकर छिप गए। इस दौरान गो रक्षकों ने एक तस्कर को पकड़ लिया और उसे भोंडसी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस और गो रक्षकों ने कैंटर में मिलीं गायों को नजदीकी गोशाला में पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोंडसी थाने के निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि शौकीन सुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें