पटौदी।
राजकीय महाविद्यालय जाटौली हेलीमंडी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, रस्साकसी, योगा, खो-खो व सफाई अभियान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में साहिल खान प्रथम, प्रतीक द्वितीय और दिव्यांशु तृतीय रहे, जबकि लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में भारती प्रथम, रेनू द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, ये न केवल हमें स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. ज्योत्सना गुलाटी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, विजयपाल, प्रमोद, अशोक कुमार, डॉ. जय सिंह, पूजा, रेखा, हेमलता व सरिता सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद