फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कोविड केयर सेंटर में मरीजों का होगा निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज मोहन मिश्रा
विज्ञापन

गुरुग्राम। कोरोना के मामले में पिछले दो सप्ताह के दौरान जिले की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से न्यू गुरुग्राम इलाके में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां पर अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण के जरिए कोरोना संक्रमितों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। सेंटर के लिए प्रशासन द्वारा विदेश से मेडिकल उपकरण मंगाए जा रहे हैं, जो भारतीय बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं।
प्रशासन न्यू गुरुग्राम के ओराना कन्वेंशन सेंटर स्थित तुलसी हेल्थकेयर में 100 बेड के ऑक्सीजन सपोर्टेड कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक, तुलसी हेल्थकेयर एक अस्पताल ही है, जिसे बाकायदा एक कोविड केयर सेंटर के तौर पर निर्मित कर दिया जाएगा। पिछले शनिवार को संभागायुक्त अशोक सांगवान, बादशाहपुर एसडीएम हितेंद्र कुमार व डीसी अमित खत्री ने तुलसी हेल्थकेयर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अगले 10 से 15 दिन में कोविड केयर सेंटर तैयार कर दिया जाएगा
विज्ञापन

विदेश से मंगाए गए हैं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
कोविड केयर सेंटर के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विदेश से मंगाए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर न मिल पाने की स्थिति में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक बेहतर विकल्प है, जो बिजली व पानी से ऑक्सीजन का निर्माण कर मरीजों को आपूर्ति करता है। अगले एक सप्ताह के अंदर प्रशासन को सभी मेडिकल उपकरण मिल जाएंगे।
प्रशासन ने एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगा लिया गया है और उसकी गुणवत्ता जांच कर ली गई है। 100 बेड के कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, ड्रिपिंग व मॉनिटरिंग के लिए 24 घंटे नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा। साथ ही सेप्रेट किचन, लॉंड्री समेत मरीजों के लिए अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने वाले मरीज के रहने, खाने व इलाज समेत सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। प्रशासन की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल कर मरीज कोविड केयर सेंटर में इलाज करा सकेंगे।
तो एक सप्ताह में बन जाएगा कोविड केयर सेंटर
इतना ही नहीं कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में प्रशासन ने एक हजार बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर बनाने की योजना तैयार कर रखी है। जरूरत पड़ने पर एक सप्ताह के अंदर जिले में विभिन्न जगहों पर इनको स्थापित कर दिया जाएगा। अभी जिले में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है, इसलिए प्रशासन 100 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाने पर जोर दे रहा है। जरूरत पड़ने पर कोविड केयर सेंटर में वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोट
अभी न्यू गुरुग्राम में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर और भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर हमारी तैयारियां इतनी दुरुस्त हैं कि किसी भी मरीज को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी सुविधाओं से युक्त 100 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है।
- हितेंद्र शर्मा, एसडीएम बादशाहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें