फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख पहुंची कोविड-19 जांच कराने वालों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख पहुंची कोविड-19 जांच कराने वालों की संख्या
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में कोरोना के नए मरीजों के आने व मरीजों के स्वस्थ होने के बीच बुधवार को गुरुग्राम में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई। बुधवार को कुल 2049 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसके साथ ही जिले में अब जांच कराने वालों की कुल संख्या 1 लाख 188 हो चुकी है। हालांकि, बुधवार को भी कोरोना के 91 नए मरीज आए तो 92 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं कुल मरीजों की संख्या 8912 तक पहुंच चुकी है। इसमें से 7771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1019 उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन किट व शासकीय लैब में आरटी-पीसीआर के जरिए जांच के लिए बुधवार को कुल 1569 लोगों से नमूने लिए गए जबकि 480 लोगों की निजी लैब में जांच की गई। 1 लाख लोगों की कोविड-19 जांच करने वाला गुरुग्राम प्रदेश का इकलौता जिला है। जांच के मामले में शुरू से ही गुरुग्राम अन्य जिलों के मुकाबले अव्वल रहा है। अब तक हुई कुल जांच में से 89,227 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 8912 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस समय जिले में कुल 1019 लोग उपचाराधीन हैं, जिसमें से 798 लोग होम आइसोलेट हैं जबकि 221 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। खास बात यह है कि उपचाराधीन कुल मरीजों में से महज 5 मरीज ही शासकीय कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें