फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Today: कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जलजमाव को लेकर बढ़ी चिंता

Wed, 29 Jul 2020 02:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी के विभिन्न इलाकों में बुधवार की बारिश राहत की बौछार भी लेकर आई। दोपहर बाद करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने उमस व गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली में 9.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, सबसे ज्यादा बारिश पालम में 37.4 मिमी हुई। मौसम विभाग को अंदेशा है कि बृहस्पतिवार को तेज बारिश हो सकती है। जबकि बारिश का दौर अगले एक सप्ताह चलता रहेगा।

बीते कुछ दिनों की तरह बुधवार दिन की शुरुआत भी बादल व सूरज की लुकाछिपी के साथ हुई। हवा में नमी 92 फीसदी के करीब होने से इस दौरान उमस ने भी लोगों को परेशान किया। दोपहर तक मौसम का कहर दिल्लीवालों पर जारी रहा। हालांकि, बादल काले होते जा रहे थे। करीब चार बजे से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। देर शाम तक कई इलाकों मे बूंदाबादी चलती रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा बारिश पालम में 37.4 मिली रिकार्ड हुई। वहीं, आया नगर व नजफगढ़ में 36.6 मिमी समेत दूसरे कई इलाकों में बारिश 35 मिमी के करीब हुई। वहीं, पूरी दिल्ली में शाम पांच बजे 9.3 मिमी बारिश हुई। 

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। जबकि अगले एक सप्ताह तक हल्की बारिश का दौर चलता रहेगा।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा
दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 36. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 92 फीसदी रहा। इस वजह से चिपचिपी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई।

दिल्ली से गुजर रहा मानसूनी ट्रफ
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी दिल्ली की ओर से होकर गुजर रहा है, यही वजह है कि राजधानी में इन दिनों बारिश का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं में नमी का स्तर अधिक है। इस वजह से सप्ताह भर तक बारिश होगी।

कहीं गिरे पेड़ तो कहीं हुआ जलजमाव
बारिश के कारण राजधानी में बुधवार को विभिन्न जगहों पर पेड़ गिरने और जलजमाव की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पीक आवर में राजधानी की सड़कों पर जाम की स्थिति भी रही। बारिश के कारण शाम को आईटीओ चौक पर वाहन जाम में रेंगते रहे। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी निगम में चार जगहों पर पेड़ गिरने के साथ कई स्थानों पर जलजमाव भी हुआ वहीं, उत्तरी निगम में एक जगह पर पेड़ गिरने और एक जगह पर जलजमाव होने के साथ दो जगहों पर इमारत ढहाने के भी मामले सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें