फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम का यू-टर्न...आज बरसेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सूरज के तेवर होंगे नरम, वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में गर्मी और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास लगातार बना रहा। हालांकि, बीच-बीच में तेज धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तापमान अपने स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह और शाम की ठंडी हवा से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के आज बारिश के आसार बताए गए हैं, जिससे आसमान से राहत मिलने व सूरज के तेवर नरम होंगे की उम्मीद है।



वहीं, शहर की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। ग्वाल पहाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 136, विकास सदन में 237 और मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में 142 दर्ज किया गया। सेक्टर-51 और टेरी ग्राम में एक्यूआई जारी नहीं हो सका। धूलभरी हवाओं और बढ़ती गर्मी के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 15, 18 और 19 मार्च को बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और प्रदूषण में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें