फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हथौड़े से मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाले दो आरोपियों को अदालत ने किया बरी

Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करीब डेढ़ साल पहले पटौदी थाना क्षेत्र में दो चचेरे भाइयों पर तीन-चार युवकों द्वारा हथौड़े से हमला कर सोने की चेन छीनने वाले मामले में जिला अदालत अंकुर व राहुल को बरी कर दिया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत ने फैसला दिया है। पीड़ित दोनों आरोपियों को अदालत में नहीं पहचान सका था।
विज्ञापन


गांव ऊंचा माजरा निवासी अजय ने पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 दिसंबर 2021 को अपने चचेरे भाई संदीप के साथ खेतों में से आवारा पशुओं को निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां पर तीन-चार युवक आए और उनके ऊपर हथौड़े से हमला कर दिया। इसके बाद उनमें एक से युवक ने उससे चचेरे भाई संदीप के गले से सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर करने की कोशिश की हमलावरों ने कट्टे से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अंकुर व राहुल गिरफ्तार किया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कट्टा व सोने की चेन बरामद की थी। मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित रात के समय वारदात होने के चलते उन्हें पहचान नहीं सका। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी राहुल व अंकुर बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें