फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला की हत्या के बाद शव रेल ट्रैक पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद हुआ खुलासा, जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम और गढ़ी हरसरु रेल लाइन के बीच ट्रैक पर मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या के बाद शव को ट्रैक पर फेंका गया था। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी थाना प्रभारी बाबूलाल के अनुसार महिला के शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। छानबीन के दौरान पता चला है कि महिला की मौत ट्रेन से कटने से नहीं हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ट्रैक पर शव देखने पर सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोककर जीआरपी को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद जीआरपी ने 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत


गुरुग्राम। गुरुग्राम और गढ़ी हरसरु के मध्य डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने बताया कि उन्हें शनिवार को रेल ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। युवक की उम्र करीब 27 वर्ष है। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें