corona positive depender hudda admitted in hospital
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. दीपेंद्र हुड्डा को रविवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
दीपेंद्र ने रविवार दोपहर 02:26 बजे ट्वीट कर बताया कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के निर्देश के अनुसार बाकी टेस्ट किए जा रहे हैं। आप सबकी दुआ से सीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को खुद को आइसोलेट करने व जांच कराने की सलाह भी दी। मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित होने के बावजूद दीपेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा समस्याएं नहीं हैं।
उधर, मेदांता में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी लगभग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएम ट्विटर पर लगातार सक्रिय हैं। रविवार को उन्होंने 7 ट्वीट किए। दीपेंद्र के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर सीएम ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।