फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। युवकों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार को स्टेट क्राइम ब्यूरो और गुरुग्राम पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उद्योग विहार फेज-4 स्थित बिल्डिंग में छापा मारकर तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा। हालांकि पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

स्टेट क्राइम ब्यूरो और थाना पुलिस ने उद्योग विहार फेज-4 के प्लॉट नंबर-53 के बेसमेंट में शनिवार को छापा मारा। मौके से तीन युवतियां और एक युवक मिला। जबकि एक युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया। करीब दो घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई में पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, कंप्यूटर, देशभर के युवकों का डाटा और अन्य सामान मिला। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को 4 अन्य कर्मियों के भी यहां काम करने की फुटेज मिली हालांकि कार्रवाई के वक्त वे मौके पर मौजूद नहीं थे।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी देशभर में युवाओं को कॉल कर पंजीकरण फीस के नाम पर ठगी करते थे। उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि मौके से मिले सीपीयू, लैपटॉप की हार्ड डिस्क कब्जे में लेकर डाटा खंगाला जा रहा है। बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी युवक-युवतियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

कॉल सेंटर से युवक-युवतियां शाइन फॉर जॉब के नाम पर कंपनियों में लुभावने ऑफर देकर कॉल करते थे। जो युवा इनके जाल में फंस जाते उनसे 6899 रुपये बतौर पंजीकरण शुल्क बैंक खाते में जमा करवाते। इसके बाद उन्हें कोई नौकरी नहीं देते थे। आरोपियों ने 20 जुलाई से इस बिल्डिंग में कॉल सेंटर शुरू किया था। युवक-युवतियों ने बताया की नौकरी के साथ इंसेंटिव के लालच में कॉल कर युवाओं को फंसाते थे।
मास्टमाइंड नवीन से रहा था संपर्क
2019 में फर्जी कॉल सेंटर में पकड़े गए मास्टरमाइंड नवीन को स्टेट क्राइम ब्यूरो ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जिसमें उद्योग विहार फेज-4 के प्लॉट नंबर-53 के बेसमेंट में चल रहे कॉल सेंटर का खुलासा हुआ। नवीन ने बताया कि धनंजय के साथ वह पहले भी कॉल सेंटर चला चुका है। पुलिस धनंजय की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें