फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में 4 गुना बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले मेें रोजाना बड़ी संख्या में मिल रहे कोरोना मरीजों का असर यह है कि महज 10 दिन में ही संक्रमण दर 4 गुना तक बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर तक महज 5 फीसदी नमूनों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही थी लेकिन 10 जनवरी को यह आंकड़ा 20 फीसदी पर पहुंच गया।
विज्ञापन

संक्रमण दर बढ़ने से पिछले 10 दिन में ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 99 से 95 फीसदी पर पहुंच गई है। हालात यह है कि 10 दिन पहले जिले में महज 2311 सक्रिय मरीज थे, लेकिन रविवार तक यह आंकड़ा बढ़कर 8473 तक पहुंच गया। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। 10 दिन पहले जहां महज 11 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती थे वहीं अब 55 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
कोविड अस्पतालों में उपलब्ध हैं 3179 बेड
गुरुग्राम। करीब तीन सप्ताह के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले के निजी अस्पतालों में भी मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिए हैं, जिसमें से सोमवार तक कुल 233 बेड ही भरे थे जबकि 3179 बेड खाली हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना मरीजों के लिए कोविड अस्पतालों में कुल 3412 बेड आरक्षित किए हैं, जिसमें से 2052 ऑक्सीजन बेड, 486 नॉन ऑक्सीजन बेड, 874 आईसीयू बेड व 261 वेंटिलेटर बेड शामिल हैं। इसमें से जिले के अस्पतालों में 1935 ऑक्सीजन बेड, 461 नॉन ऑक्सीजन बेड, 783 आईसीयू बेड व 230 वेंटिलेटर बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 दिन का कोरोना का आंकड़ा
तारीख टेस्ट मरीज
31 दिसंबर 5777 280
01 जनवरी 5882 298
02 जनवरी 5962 358
03 जनवरी 6038 460
04 जनवरी 6840 634
05 जनवरी 7027 1178
06 जनवरी 9517 1447
07 जनवरी 10748 1879
08 जनवरी 11008 1450
09 जनवरी 11596 2338
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें