फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 मरीजों में मिला संक्रमण, 63 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में संक्रमण के 141 नए मरीज आए जबकि आधे से भी कम महज 63 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब रोजाना 100 से ज्यादा नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है तो उससे कहीं कम संख्या में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन

141 नए मरीजों के आने के साथ ही अब जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 60526 तक पहुंच चुका है। इसमें से 59,346 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की बात है कि मृतकों की संख्या 360 पर सीमित है। धीरे-धीरे नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 820 तक पहुंच गई है। इसमें से 755 होम आइसोलेट हैं जबकि 65 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 62 कोविड हेल्थ सेंटर, 2 मरीज कोविड अस्पताल व 1 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। हालांकि, जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। अब जिले में रोजाना 4000 से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की जा रही है।
4212 लोगों की जांच
पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड जांच के लिए जिले में 4212 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमे से 4013 नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया जबकि 199 नमूनों की रैपिड एंटीजन के जरिए जांच की जाएगी। अब तक जिले में 8 लाख 89 हजार 710 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। इसमें से 60 हजार 526 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें