फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवाओं को कौशल में निपुण बनाना है उद्देश्य’

विज्ञापन
श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित स्किल सफेअर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे बहुराष्ट्र? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में स्किल सफेअर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने कहा कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को विश्वविद्यालय के साथ जोड़ने का है। इस विश्वविद्यालय ने अब तक 100 से अधिक उद्योगों के साथ एमओयू किए हैं। हम आत्मनिर्भर हरियाणा के साथ सभी युवाओं को कौशल में निपुण करके एक बेहतर अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति से लेकर इंडस्ट्री 4.0, रोबोटिक्स, 3डी टेक्नोलॉजी से संबंधित सभी प्रकार के कोर्स करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा नामित एक्सएलआरआई दिल्ली एनसीआर के चीफ ऑफ स्ट्रेटजी एंड एचआर हरभजन सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है एवं उद्योगों को साथ लेकर हरियाणा के विकास को ज्यादा बेहतर बनाया जा रहा है। ऐसे में हम सबका दायित्व है कि मिलकर अपने प्रांत के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करें। इस सम्मलेन में 10 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक, सीइओ ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के डायरेक्टर जनरल दीपक जैन, एचआरएम एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स, मिण्डा ग्रुप अनादी सिन्हा, वाईस प्रेजिडेंट, होंडा कार इंडिया लिमिटेड सुनील कुमार यादव, चीफ ग्रोथ ऑफिसर आदि शामिल ह्रुए।
विश्वविद्यालय की डिप्टी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. वैशाली माहेश्वरी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रगति यात्रा की जानकारी दी। मंच संचालन अर्चना ठकरान ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. आरएस राठौर सहित डीन एकेडेमिक्स, एसोसिएट डीन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें