फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-21 निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए फिर भेजे 11 नमूने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 11 नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं। इस दौरान सेक्टर 21 निवासी 34 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार महिला में कोरोना के हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना के जेएन 1 स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है। बढ़ती सर्दी के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौसम में फ्लू के कारण लोगों को सर्दी खांसी की समस्या हो रही है। ऐसे लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है। मौसम के अनुसार लोगों को बचाव करना होगा। कोरोना के मरीजों में सर्दी खांसी के अलावा थकान और पेचिश की समस्या होती है। कुछ लोगों को लक्षण न के बराबर भी हो सकते हैं। कुछ पर इसका गंभीर असर नजर आ सकता है। पहले से टीबी, मधुमेह, एचआईवी, बीपी जैसी समस्या है, उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है। नए साल पर जिले में मामले बढ़ने के कयास थे। ऐसा नहीं हुआ। यह राहत की बात है। बावजूद इसके लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें