फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से प्रवासियों का पलायन जारी

विज्ञापन
खांडसा सब्जी मंडी के पीछे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर अवैध रूप से बनाये गए बस स्टै - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बीच गुरुग्राम से दूसरे प्रदेशों के लोगों का पलायन का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 7 अप्रैल को दिल्ली में नाइट कर्फ्यू और फिर एक सप्ताह के लॉकडाउन लगने के बाद पलायन करने वालों की अच्छी खासी संख्या है।
विज्ञापन

प्रवासियों के पलायन से गुरुग्राम जिलेे के उद्योग विहार, आईएमटी मानेेसर सहित अन्य औैद्योगिक इकाइयों में लेबर कम होने से कामकाज प्रभावित हो चुका हैै। जबकि उद्योगपतियों और कंपनियों के संचालकों ने कर्मचारियों को नौकरी छोड़कर नहीं जाने की अपील भी की है, लेेकिन लॉकडाउन लगने के डर से दूसरे प्रदेशों के लोग लगातार गुरुग्राम जिले से पलायन कर रहेे हैं।
शहर में राजीव चौक, उद्योग विहार, सेक्टर-37 औैर सेक्टर-12ए से रोजाना कई बसें सवारियों को लेकर बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि जा रही हैं। वहीं, जिन लोगों को इन बसों में जगह नहीं मिल रही वे रोडवेज या निजी बसों के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे हैं और आईएसबीटी, सराय कालेे खां या आनंद विहार से बसें पकड़कर अपने घरों को लौट रहे हैं। वहीं, अब गुरुग्राम व फरीदाबाद में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगने की सूचना के बाद प्रवासियों के पलायन करने की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें