फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में होगी 300 बेड की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में तीन दिन के अंदर तीन सौ बेड की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इन बेडों की व्यवस्था के लिए गुरुग्राम और मानेसर की मारुति जैसी बड़ी कंपनियां मदद करेंगी।
विज्ञापन

मानेसर के ईएसआई अस्पताल, कम्युनिटी हाल तथा क्लब के हाल में मरीजों के लिए 150 अस्थाई अस्पताल बनने का निर्णय अपर मुख्य सचिव टीसी गुप्ता के साथ ऑनलाइन बैठक में निर्णय लिया गया। इसी के बाद जिला उपायुक्त, सीएमओ सहित कई अधिकारियों ने इन स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंप दी है। इनमें व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शहर के उद्यमियों को सौंपी गई है। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गुरुग्राम में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। पहले 20 से 22 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन मिलती थी जो कि काफी थी। मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ-साथ शुक्रवार को 31 टन लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। अब आपूर्ति और बढ़ाने का फैसला लिया है।
एसीएस ने कहा कि शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने अस्पतालों में कुल क्षमता के सामान्य श्रेणी के 60 और आईसीयू तथा वेंटिलेटर सुविधायुक्त 75 फीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने के आदेश किए हैं। इनके अलावा कुछ और स्थानों को कोविड अस्पताल के बनाने के बाद एक हजार बेड और मिलेंगे। अस्पतालों में निगरानी के लिए तैनात एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे कड़ाई करें ।
विज्ञापन

जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने भी कहा कि उपलब्ध बेड संख्या के बेहतर प्रबंधन और डाटा एनालिसिस की आवश्यकता है। निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि एसजीटी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड की व्यवस्था की गई है। जिले में कॉरपोरेट कंपनियों के सहयोग से ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके लिए सात कम्युनिटी सेंटर की पहचान भी की गई है। इनके अलावा अस्पताल, होटल, गेस्ट हाउस से टाईअप करके बेड की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। अगले तीन दिन में 200 बेड और उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिनमें 20 वेंटिलेटर युक्त बेड भी होंगे। इसके अतिरिक्त मारुति जैसी कई बड़ी कंपनियां भी बेडों को बढ़ाने में मदद के लिए आगे आई हैं।
सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा 25 - 25 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड सोहना तथा पटौदी के उपमंडल स्तरीय नागरिक अस्पतालों में बनाए गए हैं।
एडीसी प्रशांत पवार ने बताया कि covidggn.com पोर्टल पर 525 आवेदनों में से चिकित्सकों की टीम ने 80 मरीजों को दाखिल होने का पात्र पाया गया है। उसी अनुसार भर्ती करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें