फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी एनएच-352 डब्लू का निर्माण चार साल से अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आवाजाही प्रभावित होने के कारण लोगों ने की निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 352 डब्ल्यू का निर्माण कार्य पिछले चार साल से अधूरा पड़ा है, जिसके चलते रोजाना लाखों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम और धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है। इस हाईवे के निर्माण का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 21 नवंबर 2021 को शुरू किया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर इसकी समय सीमा नवंबर 2023 तय की गई थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी हाईवे का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। लोगों ने इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 46 किलोमीटर लंबा हाईवे गुरुग्राम, पटौदी और रेवाड़ी के बीच परिवहन का महत्वपूर्ण मार्ग है। निर्माण के दौरान सड़क की चौड़ाई कम होने और भारी वाहनों के आवागमन के कारण जाम व दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ गया है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार और संबंधित एजेंसियां जल्द कार्रवाई करेंगी और हाईवे को तय समय में पूरा करेगी।
विज्ञापन



निर्माण में देरी से बढ़ रही निराशा

एनएचएआई से अपील करते हुए कहा कि हाईवे का निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन धीमी गति के कारण नागरिकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। - पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, दलीप सिंह छिल्लर

पहाड़ी, जनौला, जमालपुर और काकोड़िया क्षेत्र में फ्लाईओवर के निर्माण की गति धीमी है। इसके कारण रोजाना हजारों वाहन जाम में फंसते हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। - सुनील यादव, पूर्व चेयरमैन, पंचायत समिति पटौदी
विज्ञापन


हाईवे बन जाने से यात्रा के समय में कमी आएगी और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी, लेकिन निर्माण में हो रही देरी से निराशा बढ़ रही है। - निवासी, विजय पहलवान

घोषणा के समय उम्मीद थी कि जाम से राहत मिलेगी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।- निवासी, बिजेंदर यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें