फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी में खस्ताहाल सड़कों का होगा निर्माण, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी विधायिका बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री व सांसद का जताया आभार
विज्ञापन

नंबर गेम - 5.78 करोड़ से बनाई जाएंगी सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी विधानसभा इलाके में 23.1 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़कों को 5.78 करोड़ रुपये की लागत से नए सिरे से बनाया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड से इस कार्य की मंजूरी मिल गई है। इलाके के लोगों के लिए ये राहत भरी खबर है। पटौदी की विधायिका बिमला चौधरी ने सड़कों को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

पटौदी विधानसभा में मार्केटिंग बोर्ड की राजपुरा से लुहारी, जाटौली से शेरपुर वाया मंदपुरा, डाडावास से हालियाकी वाया शेरपुर, गुढ़ाना, नूरगढ़, राजुपुर से कारोला, महचाना से फरीदपुर, महचाना से खंडेवला, राजपुरा से जोनावास वाया मऊ तक सड़कों को दोबारा बनाने के लिए 5.78 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं नई सड़कें जो मंजूर हुई हैं, उनमें महचाना शमशान घाट से ढाणी महचाना, पचपीरा मंदिर पालड़ी गांव से पालड़ी गांव की सीमा,जोनियावास गांव से जाटौला गांव की सीमा तक व मंदपुरा से जटशाहपुर तक की सड़क शामिल हैं। इनके निर्माण की 2.18 करोड़ रुपये की भी मंजूरी मिल गई है। इन सभी सड़कों के टेंडर लग गए हैं और जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें