फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 167 लिंक मार्गों का निर्माण शुरू, गांव से गांव की होगी कनेक्टिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के तहत विकास कार्याें को चढ़ाया जा रहा सिरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के गांवाें के लिंक रास्तों को बेहतर किया जाएगा। पंचायत विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेत खलियान सड़क योजना के तहत विभिन्न गांवों में 40.42 करोड़ रुपये की राशि से 167 लिंक रास्ते/खेतों के रास्तों का निर्माण कार्य सिरे चढ़ाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार गांवाें में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर काम कर रही है। इसके तहत गांवों में किसानों को खेतों तक पहुंचने के रास्तों को पक्का कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना द्वारा ऐसे रास्तों को ठीक कराने पर जोर है। सरकार की योजना है कि गांव की हर सड़क पक्की हो, ऐसे में इसे लेकर गांवों में काम चल रहे हैं और कुछ काम शुरू किए जाएंगे। इससे किसानों को अपनी फसल मंडी में ले जाने के लिए समस्या नहीं आएगी। इसके तहत सुल्तानपुर, मुबारिकपुर, पट्टी हजारीपुर, सैदपुर-मोहम्मदपर व खेड़ा समेत जिले के दर्जनों गांवों में योजनाएं सिरे चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री खेत खलियान सड़क योजना के तहत विभिन्न गांवों में 40.42 करोड़ रुपये की राशि से 167 लिंक रास्ते/खेतों के रास्तों का निर्माण कार्य करवा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत कुछ कार्य चल रहे हैं जबकि कुछेक का टेंडर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिवधाम योजना के तहत विभिन्न गांवों में लगभग 13.26 करोड़ रुपये की राशि से श्मशान घाट/कब्रिस्तान के नवीनीकरण/ मरम्मत इत्यादी के कुल 193 कार्य करवाए जा रहे हैं। पथरेड़ी, बैलइपुर, घासगढ़, लांगड़ा उदयपुरी, ताजनगर, रामबास, पोलरी, जमालपुर समेत अन्य गांव शामिल हैं। शिव धाम योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शवदाह गृहों और कब्रिस्तानों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि विधायक आदर्श ग्राम नगर योजना स्कीम के तहत लगभग 9.36 करोड़ की राशि से विभिन्न गांवों में कुल 64 विकास कार्य शामिल हैं। इनमें गली निर्माण, चौपाल, सामुदायिक केंद्र समेत अन्य का निर्माण शामिल हैं। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि 7.32 करोड़ से गांव गुढ़ाना, ऊंचामाजरा, राठीवास, बांसलांबी, अलीमुदीनपुर, महचाना, गढी नत्थेखां, भोगपुरी (जोहलाका), खुटपुरी, खरखड़ी, जनौला, बासपदम्का, छिल्लरकी व भोखरखा में व्यायामशालाओं का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें