फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में पांच नए मतदान केंद्र बनाने पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दल हुए सहमत
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो

सोहना। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को राजनैतिक दलों ने भी सहमति दी। सोहना एसडीएम प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गई।

एसडीएम प्रदीप सिंह ने बताया कि सभी चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 75-पटौदी , 76-बादशाहपुर, 77-गुडगांव और 78-सोहना के सभी मतदान केंद्र के भवनों की शत प्रतिशत जांच पड़ताल की गई। सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने पर नए मतदाता केंद्र बनाए जाने का प्रावधान है। ऐसे में सोहना विधानसभा में पांच नए मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। सभी राजनैतिक दलों से सहमति मिली है। अब प्रस्ताव मंजूरी के लिए भारत निर्वाचन आयोग भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अब जिले में होंगे 1262 मतदान केंद्र

पांच नए मतदान केंद्र बनाने के प्रस्ताव की जानकारी देते हुए चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सोहना में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 244 होगी। पटौदी विधानसभा में बढ़े हुए मतदाताओं को 10, गुरुग्राम विधानसभा में 14 और बादशाहपुर में 17 मतदान केंद्रों में समायोजित किया गया है। इन तीनों विधानसभा में अभी कोई नया बूथ बनाने का प्रस्ताव नहीं है। यहां पहले की तरह कुल बूथों की संख्या गुरुग्राम में 351, बादशाहपुर विधानसभा में 420 व पटौदी में कुल बूथों की संख्या 247 ही रहेगी।
विज्ञापन

इस प्रकार से गुरुग्राम जिले में पांच नए बूथ बनाने की अनुमति मिलने के उपरांत मतदान केंद्रों की संख्या 1257 से बढ़कर 1262 हो जाएगी। बैठक में गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम दर्शन यादव, तहसीलदार मानेसर अजय कुमार, तहसीलदार पटौदी रीटा ग्रोवर, नायब तहसीलदार सतबीर सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें