फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खरगे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कथित तौर पर हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) की ओर से पटौदी स्थित अंबेडकर भवन परिसर में प्रदर्शन और सत्याग्रह किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया।
सत्याग्रह का नेतृत्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ नारेबाजी की। वर्धन यादव ने कहा कि सत्याग्रह के माध्यम से समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के समर्थन में आवाज उठाई गई है। उन्होंने हल्द्वानी की घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि खरगे के साथ हुआ व्यवहार सामाजिक भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है। वर्धन ने भाजपा और आरएसएस पर दलित और पिछड़े वर्गों के प्रति भेदभावपूर्ण सोच रखने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि यह केवल खरगे का अपमान नहीं, बल्कि संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का भी अपमान है। सुधीर चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले पर चुप्पी तोड़ने और घटना की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव जैसी घटनाओं पर केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर, मनोज पार्षद, मुकेश पवन चौधरी, सतबीर पहलवान, योगेश यादव, सतपाल शर्मा, जिला महासचिव राकेश यादव, इंद्रपाल यादव, अमित यादव, विवेक कटारिया, ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह, रिंकू पार्षद, अंबेडकर सभा अध्यक्ष सूरजभान सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें