फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 30 जून तक कांग्रेस को मिलेगा नूंह जिलाध्यक्ष, 14 उम्मीदवार दौड़ में

Sun, 15 Jun 2025 11:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। 30 जून तक नूंह कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा। जिले से अब तक 14 लोगों ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया है। यह जानकारी रविवार को बैठक में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय ऑब्जर्वर काजी निजामुद्दीन ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता और ईमानदार व मेहनतकश व्यक्ति ही पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से हरियाणा कांग्रेस संगठन को बनाने की कवायद शुरू हो गई है। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय ऑब्जर्वर काजी निजामुद्दीन, हरियाणा कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा, राकेश तवंर, योगेश धींगड़ा, विधायक मामन खान इंजीनियर फिरोजपुर झिरका पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मेवात कांग्रेस का मजबूत गढ़ है। फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस ने भाजपा के उम्मीदवार को एक लाख वोटों से हराया है। यह हरियाणा में भाजपा की सबसे बड़ी हार है।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक शहीदा खान, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, अशोक कुमार भोलू, पूर्व पार्षद मुरारी जैन, शाकिर माहोली, जिला पार्षद उमर पडला जिला पार्षद मुमताज, साबिर सरपंच रानियाला, फारूक अखनाका, तिलक सोनी, शाहीन समस सोहना, अशोक, सम्मी गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें