फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला ने लगाया जेठ जेठानी व देवर पर मारपीट का आरोप, सात पर केस दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 11:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बूचाका गांव में एक महिला ने अपने जेठ, जेठानी सहित देवर पर मार-पीटकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बूचाका गांव निवासी फरजाना पत्नी राहुल ने बताया कि उसका पति झज्जर में जेसीबी चलाता है और कई कई दिनों में घर आता है। पति के पीछे उसके जेठ-जेठानी व देवर मारपीट करते हैं।
नौ जून को उसका पति घर पर था तभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर आए और हमला कर दिया। जिसमें उसे व उसके पति को चोट आई। पुन्हाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जानू, रूकसेद, हाकम, साकिरा, राहिला, समीम, तौफीक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें