गुरुग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए बैठक आयोजित की। निर्णय हुआ कि 28 सितंबर को सदर बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालकर यह अभियान शुरू किया जाएगा।
गुरुग्राम। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से देश भर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को गुरुग्राम में गति प्रदान करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी, गुरुग्राम (शहरी) के अध्यक्ष पंकज डावर ने बैठक ली।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम में हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि रविवार 28 सितंबर को गुरुग्राम शहर में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदर बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह जुलूस प्राचीन हनुमान मंदिर सदर बाजार के पास से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए सोहना चौक तक निकाला जाएगा। इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और बाजार में ग्राहकों के रूप में आने वाले हस्ताक्षर कराए जाएंगे।