फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टायर फटने से पलटा टेंपो, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। तब्लीगी जलसे से लौटते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डीएमई स्थित महू चोपड़ा के पास हुई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सिहावली (सीकरी) और फतेहपुर (पहाड़ी) के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल माहून नामक व्यक्ति की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें