फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया जनाक्रोश प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत ने जनता के साथ किया विश्वासघात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को उजागर किया। वहीं, जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जनाक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए हैं कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र की हत्या करने में शामिल है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करने की बजाय, भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं बादशाहपुर से प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा ने 74,062 चोरी कर बादशाहपुर विधानसभा जीती है। भाजपा ने हरियाणा ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की चलती हुई सरकार को चुरा ली थी। इस सब में चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है, जो लोकतंत्र व देश के संविधान के लिए पूरी तरह से खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें