फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जर्जर सड़कों, बदहाल सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखनगर। गड्ढों में समा गईं क्षेत्र की सड़कों, गंदगी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्रुखनगर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वर्धन यादव की अगुवाई में डाबोदा मोड़ पर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
टूटी सड़कों और सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर अनिश्चितकाल धरना चल रहा है। धरने के संयोजक सुखबीर तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार में गुरुग्राम की 80 फीसदी सड़कें टूटी हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाली हो रही है। फर्रुखनगर खंड का विकास करने की बजाय विनाश कर दिया गया है। टूटी सडकों और गहरे गड्ढों, गंदगी, कूड़े-कचरे के ढेरों और जलभराव की गंभीर समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा के मंत्री, विधायक, चेयरमैन को कचरे के ढेर नजर नहीं आ रहे। नगर पालिका झूठे दावे कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद तहसीलदार सज्जन सिंह को ज्ञापन दिया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि एक माह में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धर्मेंद्र माकडोला, पार्षद मनोज कुमार, दिनेश माकडोला, पूर्व पार्षद जसवंत, पूर्व पार्षद गौरीशंकर, सुभाष सरपंच, सतबीर पहलवान, सुरेंद्र यादव, कैप्टन शीशपाल, राहुल घोड़ारोप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें