फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांग्रेस विधायक मामन खान से आज होगी पूछताछ

Wed, 30 Aug 2023 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह-नगीना। नूंह हिंसा के मामले फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मामन खान से नूंह पुलिस आज नहीं कल पूछताछ करेगी। इससे पहले विधायक को 30 अगस्त को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते विधायक मामन खान अब 31 अगस्त को नगीना थाना में बुलाया गया है। जहां एसआईटी पूरे मामले में गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार एसआईटी के प्रमुख है और उनकी देखरेख में ही विधायक मामन खान से एसआईटी पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी ओर गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा किया है कि 28, 29, 30 जुलाई को विधायक मामन खान जहां भी गए थे वहां हिंसा हुई। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी विधायक द्वारा पोस्ट किया गया। फिलहाल एसआईटी हिंसा में विधायक की क्या संलिप्तता रही है इसको लेकर गंभीरता से पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा पकड़े गए कई आरोपियों में मामन खान इंजीनियर के नजदीक बताए जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस इस मामले के तहत तक जाने के लिए विधायक को पूछताछ के लिए बुला रही है। इतना ही नहीं गृहमंत्री अनिल विज के बयान के बाद मामन खान की मुश्किल और बढ़ गई है। सरकार का आरोप है इस दंगे में कांग्रेसी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें