फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से दोस्तों के साथ आया था पार्टी करने, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली से दोस्तों के साथ पार्टी करने आए युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिल्ली के आया नगर निवासी सोनू के रूप में हुई है। परिजन की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोनू अपने दोस्तों साहिल, गौरव, विपिन, विकास व विक्की चौधरी के साथ बालियावास में स्थित एक फार्म हाउस में मंगलवार शाम को पार्टी करने आया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान सभी शराब पीकर स्वीमिंग पूल में उतर गए। इसी दौरान सोनू पूल में डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने उसे पूल से बाहर निकाला और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक सोनू के परिजन ग्वाल पहाड़ी चौकी में पहुंच गए। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। आरोप लगाया कि ग्वाल पहाड़ी के रहने वाले गौरव, साहिल, विपिन, विकास व विक्की चौधरी सहित करीब आधा दर्जन अन्य युवकों ने सोनू को पूल में डुबाकर मारा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें