फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महेंद्र सिंह को कांग्रेस ने सौंपी एससी सेल के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Fri, 12 Sep 2025 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
एससी सैल कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह विधायक आफताब अहमद का धन्यवाद करते।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। कांग्रेस ने एससी सेल में नियुक्तियां करते हुए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह आकेड़ा को सौंपी है। जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने विधायक आफताब अहमद के निवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया। विधायक आफताब अहमद ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह को अहम भूमिका निभाने को मिली है। उन्हें सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है, ताकि पार्टी और मजबूत हो सके। सभी मिलकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़े और बीजेपी की गलत नीतियों का विरोध करें।
जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक सहित सभी जिम्मेदार लोगों का आभार व्यक्त करते है, वह सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूती देंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कैसी वेणुगोपाल, बीके हरि प्रसाद, के राजू, प्रफुल विनोद राव, जितेंद्र बघेल, उदय भान, मनोज बागड़ी आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सूबे सिंह, सुरेंद्र सिंह उर्फ मंत्री, नानक चंद प्रिंसिपल भादस, हरपाल खोड़ बसई, प्रेम सिंह नूह, प्रीत सिंह गंगोली, श्रीचंद संघेल, जमशेद सरपंच आकेड़ा, हमीदा सरपंच आकेड़ा, जरनैल अय्यूब आकेड़ा, जाहिद ठेकेदार आकेड़ा, आबिद आकेड़ा व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें