फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15 लाख की खैर लकड़ियों से भरा कैंटर पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। अपराध जांच शाखा टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित खैर की लकड़ियों से भरी एक आइशर कैंटर गाड़ी पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में वन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपराध की रोकथाम के लिए गश्त के दौरान तावडू सीआईए की एक टीम सोहना रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक आइशर कैंटर में प्रतिबंधित खैर की लकड़ियां भरकर लाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने धुलावट केएमपी पुल के पास नाकाबंदी कर दी। करीब 20 मिनट बाद जैसे ही संदिग्ध कैंटर पहुंचा तो चालक ने गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्तार निवासी ककराली जिला अलवर राजस्थान और सफी मोहम्मद निवासी दोगड़ा जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई। गाड़ी को कब्जे में लेकर तावडू स्थित धर्मकांटे पर ले जाकर तोला गया, जहां कुल वजन 25,165 किलो पाया गया। इसमें से 18,625 किलो खैर की लकड़ियां और 6,540 किलो गाड़ी का वजन दर्ज किया गया। लकड़ियों का कोई बिल या बिल्टी चालक पेश नहीं कर सका। मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने जांच कर पुष्टि की कि यह लकड़ियां खैर की हैं, जो वन अधिनियम के तहत प्रतिबंधित हैं। बरामद लकड़ियों व गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर नमूना लकड़ी अलग से सील किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तावडू सीआईए प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद लकड़ियों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम लगातार इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें