फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

555 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 210 को स्वस्थ घोषित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की अपील के बावजूद कोरोना मानकों के पालन को लेकर लोगों की लापरवाही जारी है। नतीजा यह है कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कोरोना के 555 नए मरीज आए जबकि महज 210 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2972 हो गई है। इसमें से 2770 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि 203 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 367 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो महज एक माह में ही सक्रिय मरीजों की संख्या करीब आठ गुना तक बढ़ गई है। मार्च की शुरुआत में जिले में 338 सक्रिय मरीज थे जबकि इस समय यह आंकड़ा 2972 तक पहुंच गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 64 हजार 953 पर पहुंच चुकी है, जिसमें से 61 हजार 614 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब जिले में सक्रिय 2770 मरीजों में से 197 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि पांच मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। राहत की बात यह है कि एक दिन पहले तक को विड अस्पतालों में उपचाराधीन 8 मरीजों में से सभी को स्वस्थ होने के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई। अब कोविड अस्पतालों में एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है।
6006 की हुई जांच
कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या और बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार को 6006 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 5134 की आरटी-पीसीआर व 872 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 60 हजार 836 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 64953 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस समय जिले में 64352 लोग अंडर सर्विलांस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें