फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरे सेक्टर-52 के हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में और बदतर हुई सीवेज व्यवस्था, गंदगी में जीने को मजबूर निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-52 के लोग पिछले 15 दिन से सड़क पर सीवेज की गंदगी बहने के कारण नारकीय स्थिति में जीवन बसर करने को विवश हैं। बारिश के बाद सेक्टर का और ज्यादा बुरा हाल हो गया है। खासतौर पर सेक्टर-52 से आरडी सिटी की ओर जाने वाली सड़क पर गंदा पानी जमा है और यहां बीमारियां फैलने की आशंका बना हुई है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सूरज मल यादव ने नगर निगम से सेक्टर की सभी सीवेज लाइनों की सफाई की मांग की है। लोगों की मांग है कि सीवेज लाइनों की सफाई ठेकेदार के बजाय नगर निगम के स्थानीय अधिकारियों की देखरेख में हो ताकि बेहतर तरीके से काम हो सके। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।



गंदगी के कारण पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
पिछले 15 दिन से मकान संख्या 1503,1513, 1479 की लेन के लोग सीवेज ओवरफ्लो के कारण परेशान हैं। शिकायत के बाद एक दिन निगम मशीन लेकर आई लेकिन खानापूर्ति करके चली गई। -सूरज मल यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन

सड़क पर जमा गंदगी के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत आ रही है। -दीपक यादव
विज्ञापन

हमारी मांग है कि नगर निगम सेक्टर की सभी सीवेज लाइन की अच्छी तरह से सफाई करवाए। सफाई के कार्य का टेंडर देकर छोड़ा न जाए बल्कि मौके पर नगर निगम के इंजीनियर खुद मौजूद रहें। -दीपक कटारिया
पहले से सीवेज का गंदा पानी जमा था, बारिश के बाद और बुरा हाल हो गया है। बाहर निकलना मुश्किल है और अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है। -ललित अरोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें