फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी लेबर चौक पर पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
लेबर चौक पर महिलाओं को जागरुक करते हुए। यह फोटो जरूर लगाए।
विज्ञापन
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस की ओर से आईएमटी मानेसर के लेबर चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर महिला थाना मानेसर की प्रभारी एसआई मुकेश कुमारी, ज्योति और दुर्गा शक्ति पीसीआर-6 की टीम ने महिलाओं और पुरुषों से बातचीत की। पुलिस टीम ने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ और मजबूत समाज बनाया जा सकता है। लोगों को इंटरनेट के गलत इस्तेमाल और इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी समझाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा और महिला अपराधों से बचाव को लेकर भी जानकारी दी गई। महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सीखने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर सूचना देने की सलाह दी। इसके अलावा ट्रिप मॉनिटरिंग, डिजिटल सहेली, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा और पोक्सो एक्ट के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें