फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो पक्षों में समझौता, पुलिस में शिकायत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी में 19 सितंबर की देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में रविवार को समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। इसके चलते पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की है।
गुप्ता कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन कारों और एक बाइक में तोड़फोड़ की। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने और उसकी पत्नी ने घर से बाहर निकलकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि 26 मई को भी उक्त लोग उनके दूसरे मकान में जबरन घुसे थे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद 19 सितंबर की रात दोबारा विवाद हुआ। हालांकि रविवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी समझौता हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत से समझौता कर लिया है। किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। -अजय, इंस्पेक्टर व प्रभारी, पालम विहार थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें