फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव रोकने के लिए 15 जून तक सभी प्रबंध पूरे करें : राव नरबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री राव नरबीर सिंह ने की समीक्षात्मक बैठक, विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शहर में मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए सभी तैयारियां 15 जून से पहले पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बारिश के मौसम में शहरवासियों को परेशानी न हो।
मंत्री ने यह भी बताया कि 15 जून के आसपास दोबारा समीक्षा बैठक कर तैयारियों का आकलन किया जाएगा। मंत्री सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सिंह ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर तालमेल से ही जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 संभावित जलभराव स्थलों पर काम, 160 किमी ड्रेनों की सफाई जारी
बैठक में जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि शहर के 9 जलभराव संभावित स्थानों पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा करीब 160 किलोमीटर लंबी सरफेस ड्रेनों की सफाई की जा रही है। सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट को सड़कों से नीचा करने का कार्य भी जारी है, ताकि पानी का बहाव सुचारू बना रहे। इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर चौक, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर ड्रेनेज कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है। नगर निगम गुरुग्राम के अनुसार, सीवरेज समस्या से जुड़े 40 स्थानों की पहचान कर वहां कार्य शुरू किया गया था, जिनमें से अधिकांश पर काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। मास्टर ड्रेन से जुड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें