नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।
सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी पृथ्वी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद