फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार्यकारी अभियंता से बदसलूकी व अपहरण की धमकी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। ट्रांसफार्मर को बदलने की शिकायत को लेकर बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को फोन कर बदसलूकी व अपहरण करने की धमकी देने के मामले की शिकायत की गई है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थाना प्रबंधक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी पहले भी कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे चुका है। शिकायत में विभाग के एसडीओ ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद तकरीबन साढ़े तीन बजे विभाग के कार्यकारी अभियंता के मोबाइल नंबर पर लुहिंगा कला गांव से कॉल कर खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की शिकायत की गई। जिस पर कार्यकारी अभियंता पुन्हाना विभाग के अधिकारियों को कॉन्फ्रेंस पर लेकर बात कराते हैं। आरोप है कि फोन पर लुहिंगा कलां गांव का हासिम पुत्र मोहम्मद खान कार्यकारी अभियंता से गाली गलौज कर अपहरण करने की धमकी देता है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया की उक्त व्यक्ति पहले भी कई बार एरिया इंचार्ज असगर के साथ गाली गलौज कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत मिली है जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - जसवीर सिंह, पुन्हाना सदर थाना प्रभारी
-

एसडीओ से गाली-गलौज करने वाले दो आरोपी पुलिस के हवाले


पुन्हाना।
बिजली विभाग के एसडीओ शमीम अहमद के कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज करने वाले दो लोगों को कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि दोनों ने एसडीओ के कमरे में जबरन घुसकर गाली गलौज व धक्का मुक्की की। इसकी शिकायत पुन्हाना शहर थाना में दी गई है। विभाग के यूनियन कर्मचारियों ने बताया कि बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ की गई बदसलूकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

-

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें