फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 14 से 18 अक्तूबर तक स्कूलों में आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य पर 14 से 18 अक्तूबर तक बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार (जॉन हॉल) सिविल लाइंस, गुरुग्राम में आयोजित होंगी।

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार की गई प्रतिभागी प्रविष्टियां 13 अक्तूबर तक ईमेल (dccwggngmail.com) या कार्यालय में जमा कराएं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रविष्टि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चार समूह बनाए गए हैं। समूह 1 में कक्षा 5 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे, समूह 2 में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी, समूह 3 में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थी, और समूह 4 में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस प्रकार, प्रत्येक समूह को उनकी कक्षा के अनुसार विभाजित करके कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि 14 से 18 अक्तूबर तक बच्चों के लिए सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेल गतिविधियों का आयोजन होंगे। इसमें पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, समूह और एकल नृत्य, गीत, देशभक्ति प्रस्तुतियां, क्ले मॉडलिंग, क्विज, थाली पूजन, फैंसी ड्रेस, हैंड राइटिंग, दीया/मोमबत्ती सजावट, कार्ड मेकिंग और वन-एक्ट प्ले जैसी विविध गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों के लिए आयु प्रमाण, आधार कार्ड और कक्षा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। रंगोली, क्ले मॉडलिंग और कार्ड मेकिंग के लिए प्रतिभागी अपने उपकरण स्वयं लाएं। ड्रॉइंग के लिए शीट आयोजक प्रदान करेंगे। रंगोली में खाद्य सामग्री का उपयोग वर्जित है। नृत्य (एकल/समूह) के लिए प्रतिभागी अपने संगीत उपकरण या कैसेट ला सकते हैं। नृत्य प्रस्तुति देशभक्ति, सामाजिक संदेश, सांस्कृतिक या पाश्चात्य शैली पर आधारित होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें