फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख लेकर भागा कंपनी का एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। किराना दुकानदारों को ऑर्डर के बाद सामान सप्लाई करने वाली कंपनी का एजेंट दुकानदारों से ऑर्डर से मिले करीब 25 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया है। कंपनी बिजनेस हेड ने एजेंट के खिलाफ थाना राजेंद्र पार्क में मामला दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र पार्क स्थित कंपनी सुपर मार्केट के बिजनेस हेड सुमित रहेजा ने बताया कि उनकी कंपनी किराना दुकानदारों को सामान की सप्लाई करती है। इसके लिए दुकानदार ऑनलाइन ऑर्डर कर सामान की डिलीवरी से पहले भुगतान कर देते हैं। दुकानदारों को फोन कर ऑर्डर लेने का काम कंपनी में तैनात एजेंट अमृतसर निवासी सुमित अरोड़ा करता था। सुमित एक माह के बीच दुकानदारों से ऑर्डर के रूप में मिले 25 लाख रुपये को कंपनी के खाते में नहीं जमा कराया। इन रुपयों को फर्जी ट्रांजेक्शन के दम पर वह अपने साथ लेकर चार जुलाई को फरार हो गया है। अपने साथ कंपनी से मिला लैपटॉप भी ले गया है, तब से उसका फोन भी बंद जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी सुमित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें