फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसादग्रस्त कंपनी के पूर्व कर्मी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। कोरोना काल में नौकरी जाने से अवसादग्रस्त होशियार सिंह (46) ने बुधवार को गांव मुुशैदपुर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

होशियार सिंह एक कंपनी में नौकरी करते थे। लॉकडाउन के दौरान कंपनी प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से वह परिवार पालने को लेकर काफी अधिक चिंतित थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वह सुबह चाय बना रही थी। जबकि वह पशुओं को चारा देने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो उन्होंने खेत में जाकर देखा। जब वह खेत पर गई तो वह खेत में बने कमरे की छत से फंदा लगाकर लटके मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें