फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर कंपनी कर्मी से 1.01 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज फाइनेंस कर्मचारी बनकर आरोपी ने आठ बार में ट्रांसफर कराई रकम, साइबर थाना मानेसर में केस दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने आईएमटी मानेसर स्थित कंपनी कर्मी से 1.01 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने अलग-अलग बहानों से पीड़ित से आठ बार में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-11 आईएमटी मानेसर में कार्यरत मणिकांत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बजाज फाइनेंस का कर्मचारी गोपाल बताते हुए पर्सनल लोन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी ने लोन प्रक्रिया पूरी करने, शुल्क और अन्य बहानों से पीड़ित से ऑनलाइन भुगतान करवाना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,01,831 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर अपराध थाना मानेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी मोहित ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ठगी गई राशि के ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें